सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: BKU President issues warning—all expressway access points will be blocked after the 18th

Baghpat: भाकियू अध्यक्ष ने दी चेतावनी, 18 के बाद बंद कर देंगे एक्सप्रेसवे के सभी कट, किसान गोली खाने को तैयार

अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 15 Jun 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
सार

Demand for a cut: बागपत के गांगनौली गांव में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कट की मांग को लेकर पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें नरेश टिकैत ने कहा कि किसान 36 दिन से धरने पर बैठे हैं, मगर उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। 

Baghpat: BKU President issues warning—all expressway access points will be blocked after the 18th
पंचायत को संबोधित करते नरेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गांगनौली गांव में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर स्थायी कट की मांग को लेकर रविवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने पंचायत की। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने प्रशासन को 18 जून तक कट बनाने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो एक्सप्रेसवे के सभी कट बंद कर दिए जाएंगे।

 

नरेश टिकैत ने कहा कि गांगनौली में ग्रामीण 36 दिन से धरने पर बैठे हैं, लेकिन केंद्र सरकार और प्रशासनिक अधिकारी गंभीर नहीं हैं। भाकियू 18 जून तक शांत रहेगा, उसके बाद मैदान में उतरने पर स्थिति संभालना मुश्किल होगा। टिकैत ने स्पष्ट किया कि किसान आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे, चाहे कितना भी बल प्रयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर भाकियू फुगाना, बिजरौल, मवीकलां, अग्रवाल मंडी टटीरी और सहारनपुर सहित कई स्थानों पर डेरा डालेगा। यदि आवश्यक हुआ तो वाहनों को टोल फ्री करने से भी पीछे नहीं हटा जाएगा। भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने कहा कि क्षेत्रवासियों ने केवल कट मांगा है, कोई हवाई अड्डा नहीं। उन्होंने कहा कि बिना कट के आंदोलन समाप्त नहीं होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली खाने के लिए तैयार रहेंगे किसान
नरेश टिकैत ने कहा कि किसान किसी भी तरह की गोली खाने के लिए तैयार रहेंगे। उन्होंने एनएचएआई और प्रशासनिक अधिकारियों को रोकने के लिए बल तैनात करने की चुनौती दी। टिकैत ने यह भी कहा कि आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी भी होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई यहां मर गया तो उसका शव एक्सप्रेसवे पर रखा जाएगा। पंचायत की अध्यक्षता मोहनवीर सिंह राठी ने की, जबकि संचालन बिजेंद्र सिंह और धर्मेंद्र राठी ने संयुक्त रूप से किया।
 
विज्ञापन

एडीएम से वार्ता रही विफल
पंचायत के बीच पहुंचे एडीएम विनीत कुमार उपाध्याय ने बताया कि एनएचएआई को जो प्रस्ताव भेजा गया है, उस पर जल्द ही प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। एनएचएआई की जो प्रक्रिया है, उसके अनुसार कार्य किया जा रहा है। मगर क्षेत्र के लोग नहीं माने और धरना समाप्त करने से मना कर दिया। काफी देर तक चली वार्ता विफल रही। उनके साथ एनएचएआई के एजीएम अंकित कुमार व अंकुर कुमार भी मौजूद रहे।
 

पंचायत में ये रहे मौजूद
किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नू मलिक, अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमवीर तोमर, सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, राठी खाप चौधरी कृष्णदेव राठी, ब्राह्मण समाज देश खाप चौधरी सुभाष शर्मा, देवेंद्र चौधरी, अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र पहलवान, गौरव चौधरी, ब्लॉक प्रमुख कुलदीप तोमर, चौहान खाप चौधरी विवेक चौहान, राजेंद्र चौधरी, प्रभात मलिक, धीरज राठी आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed