सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat : Family Dispute Erupts After Youth’s Death, Aunt Alleges Murder

Baghpat: युवक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मौसी ने लगाया हत्या का आरोप, परिजनों में मचा कोहराम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 15 Jun 2026 10:08 AM IST
विज्ञापन
सार

बागपत के टटीरी कस्बे में एक युवक की मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने बीमारी से मौत होने की बात कही, जबकि मौसी ने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को बुला लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Baghpat : Family Dispute Erupts After Youth’s Death, Aunt Alleges Murder
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बागपत जनपद अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में एक युवक की मौत के बाद उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब मृतक की मौसी ने परिजनों पर हत्या का आरोप लगा दिया। परिजन जहां बीमारी के चलते मौत होने की बात कह रहे थे, वहीं रिश्तेदारों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए पुलिस से जांच की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराकर जांच शुरू कर दी।



सुबह घर में मृत मिला युवक
जानकारी के अनुसार कस्बे की मंडी क्षेत्र निवासी संदीप रविवार रात घर में सोया था। परिजनों का कहना है कि रात में उसने तबीयत खराब होने की शिकायत भी की थी। सोमवार सुबह जब परिवार के लोग जागे तो संदीप मृत अवस्था में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदारों ने लगाया हत्या का आरोप
युवक की मौत की सूचना मिलने पर गाजियाबाद जनपद के बेहटा हाजीपुर से उसके मामा मूलचंद और शामली से मौसी पूनम मौके पर पहुंच गए। मौसी ने पुलिस को सूचना देकर संदीप की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने मृतक के परिजनों पर ही गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद मौके पर तनाव का माहौल बन गया।

काफी देर तक चलता रहा हंगामा
मौसी द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और मामले की जांच शुरू की। बताया गया है कि संदीप के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed