सब्सक्राइब करें

UP: 'मैंने पकड़े पैर, सोनू ने तकिये से दबाया मुंह', प्रेमी के लिए पति को मारने वाली रचना ने बताई पूरी कहानी

अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 15 Jun 2026 09:47 AM IST
सार

बागपत के नौरोजपुर गुर्जर गांव में एक और पति प्रेम संबंधों में मारा गया है। पति सचिन की हत्या के बाद करोड़ों की जमीन बेचकर पत्नी रचना अपने प्रेमी के साथ आराम से रहना चाहती थी। लेकिन उसकी योजना पर सीसीटीवी में पानी फेर दिया। सचिन की हत्यारोपी पत्नी को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Wife Rachna wanted to sell land worth crores and live comfortable life After Husband Sachin murder in baghpat
baghpat murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बागपत के नौरोजपुर गुर्जर गांव के किसान सचिन की हत्या के बाद गिरफ्त में आई पत्नी ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। करोड़ों रुपये की जमीन बेचकर पत्नी रचना अपने प्रेमी संग आराम से रहना चाहती थी। पूछताछ में रचना ने बताया कि सचिन की हत्या के बाद प्रेमी सोनू उससे ढाई लाख रुपये भी लेकर गया था। पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी सोनू की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। वहीं रचना को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।


शुक्रवार रात सचिन को उसकी पत्नी रचना ने खीर में नशीली गोलियां मिलाकर खिलाईं। इसके बाद प्रेमी सोनू निवासी रंछाड़ के साथ तकिए से मुंह दबाने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। रचना ने उसके हाथ पकड़े थे और प्रेमी सोनू ने तकिये से उसका मुंह दबाया था।



Wife Rachna wanted to sell land worth crores and live comfortable life After Husband Sachin murder in baghpat
गिरफ्तार आरोपी पत्नी और पति सचिन की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सचिन की सामान्य मौत दिखाने के लिए खेत में कीटनाशक का छिड़काव करते समय तबीयत खराब होने से मौत होने की बात कही थी। मगर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पूरी घटना का खुलासा हो गया। पुलिस ने हत्यारोपी रचना को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने प्रेमी सोनू के साथ रहने के लिए हत्या करने की बात कही। 

 
Wife Rachna wanted to sell land worth crores and live comfortable life After Husband Sachin murder in baghpat
सीटीवी में कैद हुआ बाइक सवार आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या के बाद जमीन बेचकर बाहर रहने की प्लानिंग थी और बच्चे भी अपने साथ ही रखती। सचिन के पास अपनी करीब नौ बीघा जमीन थी और वह 60 बीघा जमीन उगाही पर लेकर फसल की बुआई करता था। उसकी अपनी जमीन की करोड़ों रुपये कीमत है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तकिया बरामद कर लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Wife Rachna wanted to sell land worth crores and live comfortable life After Husband Sachin murder in baghpat
सचिन की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मर्चेंट नेवी का जवान बनकर महिलाओं को ठगता रहा सोनू
पुलिस जांच में यह भी पता चला कि हत्यारोपी सोनू सोशल मीडिया पर खुद को मर्चेंट नेवी का जवान बताता है। साथ ही ड्रेस में फोटो अपलोड करता रहता है। मर्चेंट नेवी का जवान बनकर सोनू महिलाओं से दोस्ती करता था और फिर ठगी करने के बाद उन्हें ब्लॉक कर देता था। इसी तरह उसने रचना से भी दोस्ती की और सचिन की हत्या के बाद ढाई लाख रुपये लेकर चला गया। घटना के बाद से सोनू ने अपना फोन बंद कर रखा है।

 
विज्ञापन
Wife Rachna wanted to sell land worth crores and live comfortable life After Husband Sachin murder in baghpat
सचिन की हत्या के मामले में जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रचना की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तकिया बरामद कर लिया गया है। वहीं आरोपी महिला को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। दूसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सुकन्या शर्मा, सीओ बागपत
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed