{"_id":"6a2fe55ff15f309d5407df6a","slug":"muzaffarnagar-groom-deemed-the-1-lakh-offered-on-the-platter-insufficient-and-insisted-on-1-5-lakh-2026-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: थाली में रखे एक लाख रुपये लगे कम, डेढ़ लाख पर अड़ गया दूल्हा, दुल्हन ने शादी से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: थाली में रखे एक लाख रुपये लगे कम, डेढ़ लाख पर अड़ गया दूल्हा, दुल्हन ने शादी से किया इंकार
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 15 Jun 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
सार
बागपत से आई बरात में महज 50 हजार रुपये को लेकर बात इतनी बिगड़ी कि दुल्हन ने लालची दूल्हे से शादी करने से इंकार कर दिया। लोगों ने बरात को बंधक बना लिया और शादी के इंतजाम में खर्च हुए 15 लाख रुपये देने की मांग की।
चरथावल में पंचायत करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बागपत जिले के दूल्हे का चरथावल से दुल्हन ले जाने का अरमान अधूरा रह गया। निकाह के दौरान लड़की पक्ष की ओर से थाली में एक लाख रुपये रखने पर दूल्हा बिगड़ गया। दुल्हन ने लालची दूल्हे से निकाह करने से इन्कार कर दिया। लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे सहित बरात को बंधक बना लिया। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन दोनों पक्षों ने प्रकरण को आपसी सहमति से निपटाने की बात कही। लड़की पक्ष के लोगों ने शादी की रस्म में खर्च हुए 15 लाख रुपये वापसी की मांग की। सुलहनामे के लिए देर रात तक पंचायत चली।
रविवार को बागपत के दोघट थाना क्षेत्र के गांव पलड़ा से दूल्हा गुलशेर बरात लेकर चरथावल में खुसरोपुर रोड पर आया था। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बरात में शामिल मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया। शाम करीब पांच बजे निकाह की रस्म शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
लड़की पक्ष के लोगों ने निकाह की सजी थाली में एक लाख रुपये रखे थे लेकिन दूल्हा थाली में डेढ़ लाख रुपये नहीं होने पर भड़क गया और उसने निकाह नहीं करने की बात कही। यहीं से बात बिगड़ी। रजामंदी को लेकर देर रात तक पंचायत चली। उधर, थाना प्रभारी ने बताया दोनों पक्षों में सुलहनामे के प्रयास चल रहे हैं। बराती या दूल्हे को बंधक नहीं बनाया गया है। सिर्फ लड़के पक्ष के लोग बातचीत के लिए बैठे हैं।
शादी में खर्च 15 लाख वापसी की मांग
लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष से शादी की तमाम रस्मों में खर्च हुए 15 लाख रुपयों की वापसी की मांग की। इस बात पर दूल्हे को बैठाकर दोनों पक्षों के मोअज्जिज लोगों की पंचायत हुई। भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष संजय त्यागी आदि जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में बातचीत हुई। पंचायत में लड़की ने निकाह करने से साफ इन्कार कर दिया। रुपयों के लेनदेन को लेकर पंचायत में देर रात तक फैसला नहीं हो सका।
ये भी देखें...
Baghpat: भाकियू अध्यक्ष ने दी चेतावनी, 18 के बाद बंद कर देंगे एक्सप्रेसवे के सभी कट, किसान गोली खाने को तैयार