सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   All India Agarwal Conference deliberates on political participation.

Muzaffarnagar News: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने किया राजनीतिक सहभागिता पर मंथन

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
All India Agarwal Conference deliberates on political participation.
सरकुलर रोड ​स्थित होटल में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल का अ​भिनंदन करते हुए : स्रोत संगठन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की प्रांतीय बैठक में नवनिर्वाचित राष्ट्रीय पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। पदाधिकारियों ने अग्रवंशजों के सर्वांगीण विकास और राजनीतिक सहभागिता बढ़ाने की अपील की। उन्होंने समाज के उत्थान और एकजुटता पर जोर दिया।

समारोह सरकुलर रोड स्थित स्वर्ण इन होटल में आयोजित हुआ। अग्रसेन महाराज के चित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने अध्यक्षता की। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल और राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल शामिल हुए। अतिथियों को पुष्पमाला, प्रतीक चिह्न, पटका, पगड़ी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा
विज्ञापन
विज्ञापन

14 जनपदों से आए नवनिर्वाचित जिला अध्यक्षों और उनके अधीनस्थ पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।
जिला अध्यक्ष विनोद संगल ने आगंतुकों का आभार जताया। राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक विनीत कुमार लोहिया, राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नाथूराम जैन, संगठन मंत्री विनीत गुप्ता, अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सोहनलाल जिंदल, राकेश बिंदल और पूर्व विधायक अशोक कंसल उपस्थित रहे। प्रदेश महामंत्री रामकुमार तायल ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन

अग्रोहा शक्तिपीठ में निर्माणाधीन महालक्ष्मी मंदिर के लिए सहयोग राशि भी जुटाई गई।
----
भाजपा राज में व्यापारी सुरक्षित : अग्रवाल
कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में व्यापारी पूरी तरह सुरक्षित है। व्यापारियों के हितों के लिए विभिन्न योजनाएं सरकार की ओर से संचालित की गई है। जीएसटी का सरलीकरण भी किया गया। व्यापारियों को भविष्य में भी किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed