{"_id":"6a2efe5704e7b32b1c0d466c","slug":"woman-swindled-out-of-63000-on-the-pretext-of-profits-from-hotel-restaurant-ratings-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-173562-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: होटल-रेस्टोरेंट रेटिंग में मुनाफे का झांसा देकर महिला से 63 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: होटल-रेस्टोरेंट रेटिंग में मुनाफे का झांसा देकर महिला से 63 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। टेलीग्राम के माध्यम से होटल और रेस्टोरेंट को रेटिंग के नाम पर घर बैठे कमाई का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक महिला को फंसा लिया। उससे 63 हजार रुपये की ठगी कर ली।
मल्हूपुरा निवासी फिरदौस कौसर त्यागी 29 मई 2026 को टेलीग्राम पर भास्कर पाल नाम की आईडी से संदेश भेज कर होटल और रेस्टोरेंट को रेटिंग और फीडबैक देकर आसानी से अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा दिया गया। शुरु में सामान्य टास्क देकर सुमन नायक नाम की टेलीग्राम आईडी के माध्यम से भुगतान का लेन-देन हुआ। 150 रुपये के हिसाब से करीब दो हजार रुपये का भुगतान देकर पीड़िता को विश्वास में लिया गया।
तान्या पटेल नाम की आईडी से संपर्क कर उन्हें पेड टास्क देकर वेबसाइट 356. कॉम पर रकम जमा कराने को कहा गया। पीड़िता ने फोन-पे के माध्यम से तीन अलग-अलग किश्तों में 63 हजार रुपये जमा कराए। प्रयास के बाद भी रकम वापस नहीं की। भुगतान बंद कर दिया। तब ठगी का एहसास हुआ। राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने सिविल लाइन थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
विज्ञापन
-- --
ये सावधानियां बरतें
- ठगी होने पर 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।
- राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत करें।
- बैंक खाते और यूपीआई ट्रांजेक्शन की जानकारी सुरक्षित रखें।
- स्क्रीनशॉट, चेट और भुगतान संबंधी सभी दस्तावेज संभालकर रखें।
- नजदीकी थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराएं।
- किसी के लालच में न आए। रकम अनजान खाते में जमा न करें।
- आनलाइन कारोबार में अच्छा मुनाफा होने के लालच में न फंसे।
- घर बैठकर काम करने पर अच्छा मुनाफा देने वालों के झांसे में न आए।
-- --
वर्जन-
आनलाइन या टेलीग्राम से संपर्क करने वालों से सावधान रहे। किसी भी प्रकार के लालच में न आए। ठगी होने पर साइबर थाने, पास के थाने या 1930 पर तुरंत शिकायत करें। - इंदु सिद्धार्थ, एसपी क्राइम