Baghpat: ड्यूटी से लौट रहे बाउंसर की दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा, चालक फरार
बागपत के खेकड़ा में ड्यूटी से घर लौट रहे बाउंसर की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की तलाश कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के खेकड़ा क्षेत्र में ड्यूटी से घर लौट रहे एक बाउंसर की सड़क हादसे में मौत हो गई। खेकड़ा पाठशाला के पास एनबीसीसी कॉलोनी के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
सिर में गंभीर चोट लगने से गई जान
जानकारी के अनुसार संतोषपुर गांव निवासी भीम सिंह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह खेकड़ा पाठशाला के पास एनबीसीसी कॉलोनी के सामने पहुंचे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हरियाणा में बाउंसर की कर रहे थे नौकरी
मृतक के भाई सोनू ने बताया कि भीम सिंह हरियाणा स्थित जुरासिक पार्क में बाउंसर के पद पर कार्यरत थे। वह ड्यूटी पूरी कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। परिवार में हादसे के बाद शोक का माहौल है।
सीसीटीवी फुटेज से तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार वाहन की पहचान कर उसके चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।