सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Deaf Mason Assaulted Over Old Rivalry in Baghpat Village, Injured in Stick Attack

Baghpat: पुरानी रंजिश का खूनी विवाद, मूकबधिर राजमिस्त्री पर लाठी-डंडों से हमला, जान से मारने की धमकी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 13 May 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
सार

बागपत के रमाला क्षेत्र के कंडेरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते मूकबधिर राजमिस्त्री पप्पू पर दो भाइयों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घायल को उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Baghpat: Deaf Mason Assaulted Over Old Rivalry in Baghpat Village, Injured in Stick Attack
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बागपत जनपद के रमाला थाना क्षेत्र के कंडेरा गांव में मंगलवार शाम पुरानी रंजिश के चलते एक मूकबधिर राजमिस्त्री पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। हमले में घायल युवक को उपचार के लिए पहले बड़ौत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।

Trending Videos


पड़ोसी युवक और उसके भाई पर आरोप
पीड़ित पप्पू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बचपन से मूकबधिर है और गांव में राजमिस्त्री का काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उसका आरोप है कि कुछ समय पहले उसका पड़ोसी युवक उसकी पत्नी को अपने साथ ले गया था और तब से दोनों साथ रह रहे हैं। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: चंद्रशेखर बोले- मेरठ की सातों सीटों पर लड़ेंगे चुनाव; बाबर चौहान समेत सपा-बसपा के कई नेता आसपा में शामिल

घर के बाहर खड़े होने पर किया हमला
पप्पू का कहना है कि मंगलवार शाम वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान आरोपी युवक अपने भाई के साथ वहां पहुंचा और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे बचाया। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed