{"_id":"6a031beed7e166d88302211e","slug":"meenakshi-secures-first-place-in-poster-competition-on-environmental-conservation-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-151570-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पर्यावरण संरक्षण पर पोस्टर प्रतियोगिता में मीनाक्षी रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पर्यावरण संरक्षण पर पोस्टर प्रतियोगिता में मीनाक्षी रहीं प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण पर पोस्टर प्रतियोगिता में मीनाक्षी रहीं प्रथम
- बिनौली के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में कराई गई प्रतियोगिता
फोटो-सात
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। बिनौली के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई, जिसमें कक्षा पांच के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और विभिन्न विषयों पर आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रकृति संरक्षण के महत्व को समझाना था।
प्रतियोगिता में पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ, प्लास्टिक हटाओ, पृथ्वी बचाओ और स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर पोस्टर तैयार किए गए। निर्णायक मंडल ने सभी प्रविष्टियों का मूल्यांकन करने के बाद विजेताओं की घोषणा की। मीनाक्षी ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्तिक को द्वितीय स्थान मिला। फरमान ने तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कविता ने सभी विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसका उद्देश्य बच्चों को इस दिशा में आगे आकर समाज को जागरूक करने के लिए प्रेरित करना है। प्रतियोगिता में विनय कुमार, मीनू ढाका, संगीता, प्रीति, ममता व रचना आदि मौजूद रहे।
Trending Videos