सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Young man's ear severed in attack; FIR registered against seven individuals.

Baghpat News: हमले में युवक का कान कटा, सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Young man's ear severed in attack; FIR registered against seven individuals.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

बागपत। गौरीपुर मोड़ पर राशिद निवासी निवाड़ा पर हमला कर उसका कान काट दिया गया। इतना ही नहीं बचाने आए उसके भाई राशिद को भी पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने सोमवार को हमलावर आजाद, वसीम और पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
निवाड़ा गांव निवासी मोहम्मद खालिद ने पुलिस को बताया कि यह घटना छह मई को हुई थी। खालिद के अनुसार उसके भाई राशिद और सादिक घर पर बैठे थे, तभी परशुराम कॉलोनी निवासी आजाद ने राशिद को फोन किया। आजाद ने राशिद को किसी काम के बहाने गौरीपुर मोड़ पर बुलाया। वहां पहुंचने पर आजाद और उसके साथियों ने राशिद पर हमला कर दिया। हमले में राशिद का कान काट दिया गया। जब सादिक अपने भाई को बचाने आया तो हमलावरों ने उसे भी बुरी तरह पीटा और घायल कर दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहम्मद खालिद ने पुलिस से हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed