सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Meritorious students of the UP Board were honored with awards.

Baghpat News: यूपी बोर्ड के मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students of the UP Board were honored with awards.
विज्ञापन
- टटीरी के वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह हुआ
Trending Videos

फोटो-चार
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे के वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में मंगलवार को सम्मान समारोह हुआ, जिसमें यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें स्मृति चिह्न, चेक और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

समारोह का शुभारंभ समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता और पंकज गुप्ता ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उषा गुप्ता और एचसीएल गुप्ता ने मेधावी छात्राओं को स्मृति चिह्न भेंट किए। प्रोफेसर देवेश गुप्ता ने हाईस्कूल की मान्या और इंटरमीडिएट की तनु को विशेष रूप से सम्मानित किया। इन दोनों छात्राओं को 5100 रुपये का चेक और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए दिया गया। इसके अतिरिक्त, विभिन्न कक्षाओं की अन्य छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। कक्षा छह से परी, कक्षा सात से जेबा और कक्षा आठ से कशिश को सम्मानित किया गया। कक्षा नौ से शबाना, कक्षा 11 से इच्छा अग्रवाल और कला वर्ग से परी त्यागी को भी पुरस्कार मिले। इन सभी छात्राओं को 1100-1100 रुपये के चेक देकर प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य गायत्री वर्मा, पूजा मायर, निरुपमा शर्मा, मंजू लता, सुमन लता, प्रतिभा सिंह, संगीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed