{"_id":"699eb48a97540fc6cc0b9c0f","slug":"baghpat-dispute-over-asking-price-from-utensil-trader-beaten-to-death-with-frying-pan-two-arrested-2026-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: बर्तन व्यापारी से भाव पूछने पर हुआ विवाद, फ्राइंग पैन से पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार; ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: बर्तन व्यापारी से भाव पूछने पर हुआ विवाद, फ्राइंग पैन से पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार; ऐसे हुआ खुलासा
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:06 PM IST
विज्ञापन
सार
सुल्तानपुर हटाना गांव के जंगल में संभल के बर्तन विक्रेता शमशाद की हत्या कर दी गई थी। आरोपी मोहित राठी और चमन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सीसीटीवी की मदद से वारदात का खुलासा हुआ।
गिरफ्तारी। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सुल्तानपुर हटाना गांव के जंगल में बर्तन विक्रेता शमशाद निवासी खादराबाद की हत्या बर्तन के भाव पूछने पर हुए विवाद में गांगनौली के मोहित राठी और चमन ने की थी। पुलिस ने दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर प्राइवेट पब्लिक स्कूल के पास से दोनों आरोपियों को सोमवार रात को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक, फ्राइपैन और ईंट बरामद कीं। इसके बाद दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
Trending Videos
सुल्तानपुर हटाना गांव के जंगल में 16 फरवरी को गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन जसबीर सिंह के नलकूप पर ईंट से पीट-पीटकर शमशाद निवासी खादराबाद जिला संभल की हत्या कर दी गई थी। उसके भाई रिजवान ने पहचान की। उसने बताया कि शमशाद कई युवकों के साथ निवाड़ा गांव में किराए के मकान में रहका गांवों में फेरी लगाकर बर्तन बेचने और बाल खरीदता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि घटना के बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। इस दौरान बाइक सवार दो युवक नजर आए। इसके बाद दोनों की पहचान की गई। सोमवार रात को गिरफ्तार किए गए आरोपी मोहित राठी और चमन ने पूछताछ में बताया कि घटना के दिन दोनों लुहारी मार्ग से जा रहे थे। नलकूप पर खड़े शमशाद से बर्तनों के भाव पूछे तो उनमें विवाद हो गया। इसको लेकर वहां मारपीट हो गई। वहां पर फ्राइपैन और ईंट से पीटकर शमशाद की हत्या कर दी। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
