{"_id":"699e80a4b90c7d3cc5052c7e","slug":"baghpat-8th-class-student-commits-suicide-by-writing-i-wanted-to-study-but-everyone-refused-2026-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: 'मैं पढ़ना चाहती थी, पर सबने मना कर दिया, पापा मुझे माफ कर देना' लिखकर 8वीं की छात्रा ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: 'मैं पढ़ना चाहती थी, पर सबने मना कर दिया, पापा मुझे माफ कर देना' लिखकर 8वीं की छात्रा ने जान दी
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 25 Feb 2026 10:25 AM IST
विज्ञापन
सार
निवाड़ा गांव की वंशिका कक्षा आठ में पढ़ती थी। सुसाइड नोट के अनुसार उससे कोई गलती हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने पढ़ाई छुड़वा दी थी। इसी से परेशान होकर वंशिका ने जहर खाकर जान दे दी।
सुसाइड नोट।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मैंने गलती की थी, मुझे अपनी गलती का पछतावा था। इसलिए मैंने माफी मांगी, पर किसी ने मेरी नहीं सुनी। मुझे पढ़ाई करनी थी, पर सबने मना कर दिया। इसलिए मैं जीना नहीं चाहती, पापा मुझे माफ कर देना। सुसाइड नोट में ये बातें लिखकर क्षेत्र के निवाड़ा गांव की 8वीं की छात्रा वंशिका (15) ने घर में जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी।
Trending Videos
बागपत शहर के एक इंटर कॉलेज में 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली निवाड़ा गांव की छात्रा वंशिका के परिवार वालों ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब दो बजे छात्रा ने चाय बनाकर पिलाई और फिर कमरे में जाकर सो गई। इसके एक घंटे बाद कमरे में जाकर छात्रा को जगाया तो वह नींद से नहीं जागी। परिवार वाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डा. विजय प्रकाश ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। वहां आए पुलिसकर्मियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने बुखार से मौत होने की बात कही, जबकि छात्रा की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इस मामले में जांच अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया जांच में छात्रा की मौत जहरीला पदार्थ निगलने से होना आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत होने के सही कारणों का पता चलेगा। छात्रा की जेब में मिले सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
