सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   One should never do bad to anyone in life: Chandramati

जीवन में कभी किसी का नहीं करना चाहिए बुरा : चंद्रमति

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
One should never do bad to anyone in life: Chandramati
विज्ञापन
फोटो नंबर 24केएआर 1
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

खेकड़ा। बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में मंगलवार को भक्तांबर महामंडल विधान हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा की।
श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक और शांति धारा की। इसके बाद मंडप की शुद्धि करके विधान शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने 48 दीपों से भगवान पार्श्वनाथ की पूजा की। धर्म सभा में चंद्रमति माता ने प्रवचन देते हुए कहा कि जीवन में मनुष्य का अपना कुछ भी नहीं है। मनुष्य मोह माया के जाल में फंसकर अच्छा बुरा सब कुछ भूल जाता है, जो बिल्कुल गलत है। मनुष्य को कभी किसी का बुरा नहीं करना चाहिए। भगवान की भक्ति में लीन होकर अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए। इस मौके पर संजय जैन, अभिषेक जैन, दीपक जैन, संदीप जैन, महेश जैन, साहिल जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed