फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Electrical engineer killed after being hit by a 'Dak Kanwariya's' motorcycle

Baghpat: डाक कांवड़ियों की बाइक की टक्कर से इलेक्ट्रिक इंजीनियर की मौत, बिजनौर में हुआ दर्दनाक हादसा

Wed, 12 Aug 2026 07:54 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 12 Aug 2026 07:54 PM IST
सार

बागपत निवासी बिजेंद्र सिंह बिजनौर जिले में द्वारिके शुगर मिल लिमिटेड में इलेक्ट्रिक इंजीनियर पद पर थे। सोमवार को वह पैदल ही मिल से लौट रहे थे, डाक कांवड़ियों की बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।  

विज्ञापन
Baghpat: Electrical engineer killed after being hit by a 'Dak Kanwariya's' motorcycle
बिजेंद्र सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जिले के बुंदकी में डाक कांवड़ियों की बाइक की टक्कर लगने से घायल द्वारिके शुगर मिल लिमिटेड के इलेक्ट्रिक इंजीनियर बिजेंद्र सिंह तोमर (58) निवासी फतेहपुर पुट्ठी की मौत हो गई। बुधवार को गांव में बिजेंद्र सिंह का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

 

फतेहपुर पुट्ठी गांव निवासी किसान प्रभातशील तोमर ने बताया कि उनके बड़े भाई बिजेंद्र सिंह बिजनौर जिले के बुंदकी के द्वारिके शुगर मिल लिमिटेड में इलेक्ट्रिक इंजीनियर पद पर तैनात थे। सोमवार शाम ड्यूटी करने के बाद दुकान से सामान खरीदकर पैदल अपने आवास पर जा रहे थे। बुंदकी में सड़क पार करते समय डाक कांवड़ियों की बाइक ने बिजेंद्र सिंह को टक्कर मार दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे में घायल बिजेंद्र की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, जिसकी नगीना देहात थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। मंगलवार रात शव गांव लाया गया और बुधवार को अंतिम संस्कार किया। बिजेंद्र सिंह के बेटे अभिषेक नोएडा के बैंक में तैनात हैं। जबकि बेटी दीक्षा तोमर की शादी हो चुकी है। बिजेंद्र सिंह पांच भाइयों में चौथे नंबर के थे। इस मामले में सीओ सुकन्या शर्मा का कहना है कि हादसा बिजनौर में हुआ है, वहां की पुलिस कार्रवाई करेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed