Baghpat: सांप के काटने के तीन मामले, बेड पर सो रही बच्ची को माथे पर डसा, मौत; दो हायर सेंटर रेफर
बागपत में सांप के डसने के तीन मामले सामने आए हैं। सलावतपुर खेड़ी की पांच वर्षीय हुदा की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं नंगला गढ़ी के 23 वर्षीय कांवड़िये आशीष और बरनावा निवासी राशिद को एंटी स्नेक वेनम देने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जिले में सांप के डसने के तीन मामले सामने आए हैं। इनमें सलावतपुर खेड़ी की पांच वर्षीय बच्ची की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि नंगला गढ़ी के कांवड़िये समेत दो लोगों को एंटी स्नेक वेनम देने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।
बेड पर सो रही बच्ची को माथे पर डसा
सलावतपुर खेड़ी निवासी अजीम के अनुसार, उनकी पांच वर्षीय भतीजी हुदा मंगलवार रात परिजनों के साथ घर में बेड पर सो रही थी। इसी दौरान काले रंग के सांप ने बच्ची के माथे पर डस लिया। परिजन रात करीब 2:15 बजे उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्ची को एंटी स्नेक वेनम की 10 वैक्सीन दीं और हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे दिल्ली ले गए, जहां उपचार के दौरान बुधवार सुबह करीब पांच बजे बच्ची ने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
यह भी पढ़ें: UP: अगस्त में दिसंबर जैसा कोहरा, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर रेंगते दिखे वाहन, ग्रामीणों ने ओढ़े शॉल
मंदिर में सो रहे कांवड़िये को गर्दन पर डसा
नंगला गढ़ी निवासी 23 वर्षीय आशीष कांवड़ लेकर गांव के शिव मंदिर में सो रहा था। बुधवार सुबह करीब चार बजे उसे सांप ने गर्दन पर डस लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने आशीष को एंटी स्नेक वेनम की 10 वैक्सीन दीं। इसके बाद उसकी हालत को देखते हुए उसे मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
जहरीले जीव के काटने की फोटो से जताया सांप के डसने का अंदेशा
बरनावा निवासी राशिद के साथ भी रात में जहरीले जीव के काटने की घटना हुई। राशिद के अनुसार, वह अपने कमरे में सो रहा था। इसी दौरान किसी जहरीले जीव ने उसके हाथ पर काट लिया, जिससे खून निकलने लगा।
राशिद ने तत्काल मोबाइल से उस जीव की फोटो ले ली। सुबह परिजन उसे बिनौली सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने फोटो देखकर सांप के डसने की आशंका जताई और उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने एंटी स्नेक वेनम देने के बाद राशिद को भी हायर सेंटर रेफर कर दिया।