फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baghpat: पुरा महादेव में शाम तक 20 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, शिवभक्तों के जयकारों से गूंजा मंदिर

Tue, 11 Aug 2026 07:36 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 11 Aug 2026 07:36 PM IST
सार

Pura Mahadev Temple: शिवरात्रि पर बालैनी स्थित पुरा के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों व श्रद्धालुओं की सुबह से ही कतारें लगी रहीं। पूजा के बाद झंडारोहण होते ही भगवान शिव के जयघोष से मंदिर परिसर गूंजने लगा। 

विज्ञापन
Baghpat: By evening, 20 lakh devotees performed *Jalabhishek* at Pura Mahadev; a three-kilometer-long queue
पुरा महादेव पर जलाभिषेक के लिए उमड़े कांवड़िये। - फोटो : अमर उजाला
                 
                        
                        
Shivratri 2026: बागपत जिले के बालैनी स्थित पुरा परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि पर बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। वहां मंगलवार शाम तक 20 लाख से ज्यादा कांवड़ियों व श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। रात तक इनकी संख्या और बढ़ेगी।


 
Baghpat: By evening, 20 lakh devotees performed *Jalabhishek* at Pura Mahadev; a three-kilometer-long queue
पुरा महादेव। - फोटो : अमर उजाला
परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार शाम को लाइन कुछ कम हुई, मगर वहां रात को कांवड़ियों व श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती चली गई। इससे मंगलवार सुबह करीब तीन किमी लंबी लाइन लग गई। कांवड़िये व श्रद्धालु लगातार भगवान आशुतोष का जलाभिषेक व पूजा करते रहे। मंगलवार शाम तक 20 लाख कांवड़ियों व श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
 
Baghpat: By evening, 20 lakh devotees performed *Jalabhishek* at Pura Mahadev; a three-kilometer-long queue
पुरा महादेव पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
मंदिर में मंगलवार सुबह तीन बजकर 54 मिनट पर मुख्य पुजारी जयभगवान शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ झंडा पूजन शुरू कराया, जो चार बजकर 54 मिनट पर खत्म हुआ। इसमें डीएम अस्मिता लाल व एसपी सूरज कुमार राय समेत अन्य काफी गण्यमान्य लोग शामिल हुए। झंडा पूजन होते ही मंदिर परिसर भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर में झंडारोहण होते ही कांवड़ियों व श्रद्धालुओं ने चतुर्दशी का जलाभिषेक शुरू कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat: By evening, 20 lakh devotees performed *Jalabhishek* at Pura Mahadev; a three-kilometer-long queue
पुरा महादेव पर जलाभिषेक। - फोटो : अमर उजाला
ऐसे काफी कांवड़िये थे, जो चतुर्दशी का जलाभिषेक करने के लिए ही इंतजार कर रहे थे। इससे वहां अचानक भीड़ बढ़ने पर अव्यवस्था होनी शुरू हो गई, मगर पुलिस कर्मियों ने किसी तरह व्यवस्था संभाली। जलाभिषेक करने के बाद कांवड़िये अपने घर की तरफ रवाना होते रहे। इस दौरान मंदिर कमेटी अध्यक्ष सुनील रोहटा, अरुण शर्मा, संजीव शर्मा, ब्रह्मपाल मलिक, इंद्रपाल मलिक व सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Baghpat: By evening, 20 lakh devotees performed *Jalabhishek* at Pura Mahadev; a three-kilometer-long queue
रालोद नेताओं ने की भोलों की सेवा। - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को भी होगा जलाभिषेक, मेला भी रहेगा
मंदिर के मुख्य पुजारी जयभगवान शर्मा ने बताया कि भगवान आशुतोष का जलाभिषेक बुधवार को भी जारी रहेगा क्योंकि जिस तरह से कांवड़िये व श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, उसको देखते हुए सभी बुधवार तक ही जलाभिषेक कर सकेंगे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed