{"_id":"699eec156bddd6d1900c70e7","slug":"baghpat-naresh-tikait-said-chaudhary-jayant-is-a-member-of-our-family-we-have-been-together-2026-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: नरेश टिकैत बोले- चौधरी जयंत हमारे परिवार के सदस्य, तीन पीढ़ियों से हम साथ, ट्रेड डील पर कह दी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: नरेश टिकैत बोले- चौधरी जयंत हमारे परिवार के सदस्य, तीन पीढ़ियों से हम साथ, ट्रेड डील पर कह दी ये बात
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 25 Feb 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
सार
भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत बुधवार को दोघट पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि ततैये वाला बयान चौधरी जयंत को सिर्फ समझाने के लिए दिया था। इसे बेवजह उछालकर राजनीति की गई। अमेरिका से व्यापार समझौते को प्रधानमंत्री को निरस्त करना चाहिए।
दोघट पहुंचे नरेश टिकैत।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दोघट में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि हमारा परिवार चौधरी जयंत सिंह के परिवार के साथ तीन पीढ़ियों से हैं। चौधरी जयंत हमारे परिवार के सदस्य हैं। मैने बयान सिर्फ जयंत को समझाने के लिए दिया था, लेकिन इसे राजनीतिक बना दिया गया है।
Trending Videos
नरेश टिकैत बुधवार को दोघट कस्बे में राजेंद्र चौधरी के आवास पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के साथ मिलकर बाबा महेंद्र सिंह टिकैत ने संघर्ष किया और फिर पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का हर जगह साथ दिया। अब केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह के साथ खड़े हैं। कहा कि मेरा हलवाई के ततैये वाला बयान सिर्फ चौधरी जयंत को समझाने के उद्देश्य से दिया गया था। मेरे बयान को विवादित बना दिया गया, जबकि मेरा मकसद सिर्फ संवाद और समझाना था। हमें यह सब भूलकर किसानों के हित में कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का अमेरिका से हुआ व्यापार समझौता किसानों के लिए नुकसान वाला साबित होगा। यदि अमेरिका की कंपनी देश में आती है तो किसानों के लिए खतरनाक साबित होगा। उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि अमेरिका के साथ किसी भी तरह का समझौता करने से पहले किसानों की राय जरूर ली जाए। इस समझौते के खिलाफ भाकियू किसानों के साथ मिलकर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासत और तेज होने के आसार है।
जिपं चुनाव में निर्विरोध प्रत्याशी को चुनें
नरेश टिकैत ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव निष्पक्ष होना चाहिए और निर्विरोध प्रत्याशी को चुनना चाहिए। इससे चुनाव में झगड़े भी कम होंगे और फिजूलखर्ची पर रोक लगेगी। इस चुनाव में भाकियू हिस्सा नहीं लेगी। जिस प्रत्याशी के साथ कम वोट है, वह चुनाव न लड़े, दूसरे को समर्थन दें। कहा कि चीनी मिलों को 14 दिन में किसानों का गन्ना भुगतान करना चाहिए और आंदोलन करने वाले किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस होने चाहिए।
ये भी देखें...
Baghpat: बर्तन व्यापारी से भाव पूछने पर हुआ विवाद, फ्राइंग पैन से पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार; ऐसे हुआ खुलासा

ये है बयान का मामला...
नरेश टिकैत ने केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह पर कटाक्ष करते हुए हलवाई और ततैया का उदाहरण दिया था। उन्होंने कहा था कि चौधरी जयंत सिंह सरकार में हैं, इसलिए उन्हें सरकार के पक्ष में ही बोलना पड़ता है। जैसे हलवाई की दुकान पर बैठा ततैया हलवाई को नहीं काटता, बल्कि मिठाई पर बैठा रहता है और हलवाई उसे हटाता रहता है, उसी तरह जयंत सिंह भी सरकार के खिलाफ कुछ नहीं कह सकते।
रालोद के प्रमुख जयंत चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए जवाब दिया कि 'जो हलवाई और ततैये का किस्सा सुना रहे हैं, उन्हें मैं बता दूं कि मुझे मीठे का कोई शौक नहीं।'