फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Speeding Truck Drags Car for 100 Metres After Collision, Seven Injured

Baghpat: ट्रक ने कार को 100 मीटर तक घसीटा, सात लोग घायल; सीएनजी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से मचा हड़कंप

Sat, 25 Jul 2026 05:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 25 Jul 2026 05:36 PM IST
सार

बागपत में क्रिस्तु ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मारकर करीब 100 मीटर तक घसीट दिया। हादसे में सात लोग घायल हुए। सीएनजी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से गैस रिसाव भी हुआ।

विज्ञापन
Baghpat: Speeding Truck Drags Car for 100 Metres After Collision, Seven Injured
हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत  शहर में क्रिस्तु ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक कार को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में कार सवार दो युवकों और ट्रक में सवार पांच मजदूरों समेत सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक सड़क किनारे विद्युत खंभे से टकरा गया। ट्रक में लगी सीएनजी गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से गैस का रिसाव शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

विज्ञापन


कार को 100 मीटर तक घसीटता ले गया ट्रक
पटियाला निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि वह अपने एक दोस्त के साथ बागपत में शोरूम से कार खरीदने आ रहे थे। क्रिस्तु ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास पहुंचते ही बागपत की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक कार को करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, कार सवार दोनों युवकों को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: आईफोन के लिए सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, पत्नी ने बॉडी बिल्डर पति के कपड़े फाड़े, कचहरी के बाहर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक में सवार थे पांच मजदूर
इदरीशपुर निवासी ट्रक चालक गुलफाम के अनुसार, वह लोनी स्थित पुस्ता से कांधला स्थित ईंट-भट्ठे पर ईंट लेने जा रहा था। ट्रक में रोहित, लाखन, काकू और मनोज समेत पांच मजदूर सवार थे। चालक ने बताया कि ट्रक का स्टेयरिंग फेल होने के कारण हादसा हुआ। दुर्घटना में ट्रक सवार पांचों मजदूर भी घायल हो गए।

सीएनजी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, गैस रिसाव से मचा हड़कंप
हादसे के बाद ट्रक सड़क किनारे विद्युत खंभे से टकरा गया। इससे ट्रक में लगी सीएनजी गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई और गैस का रिसाव शुरू हो गया। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर लगातार पानी की बौछार करती रही, ताकि आग लगने की आशंका को टाला जा सके।

गैस का रिसाव बंद होने तक दमकलकर्मी मौके पर डटे रहे। वहीं, कोतवाली पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed