सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Tragic accident on Baraut-Budhana road, young man crushed by vehicle, died before reaching hospital

Baghpat: बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर दर्दनाक हादसा, युवक को वाहन ने कुचला, अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौत

अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 17 Mar 2026 11:40 AM IST
विज्ञापन
सार

बामनौली निवासी अंकित तोमर दोघट से अपनी बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहा था। रास्ते में किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। 

Baghpat: Tragic accident on Baraut-Budhana road, young man crushed by vehicle, died before reaching hospital
अंकित तोमर की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर सोमवार रात पुसार-बामनौली के बीच एक अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक अंकित तोमर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है।
Trending Videos

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बामनौली गांव निवासी अंकित तोमर पुत्र स्व. यशपाल सिंह सोमवार रात करीब दस बजे दोघट से अपनी बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहा था। जैसे ही वह पुसार-बामनौली के बीच पहुंचा, एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहन चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायल अंकित को तत्काल बिनौली-बड़ौत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। हालांकि, मेरठ ले जाते समय रास्ते में ही अंकित ने दम तोड़ दिया।
 

सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। दोघट थानाध्यक्ष केवल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

युवक की आकस्मिक मृत्यु से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव के लोगों ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और अंकित के खोने पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। इस घटना ने एक बार फिर सड़कों पर यातायात नियमों के उल्लंघन और तेज रफ्तार वाहनों से होने वाले हादसों पर चिंताएं बढ़ा दी हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed