सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Crowds gathered for Subedar Major's last journey, bid farewell with moist eyes

Baghpat News: सूबेदार मेजर की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़, नम आंखों से दी विदाई

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered for Subedar Major's last journey, bid farewell with moist eyes
विज्ञापन
रटौल। ढिकौली के सूबेदार मेजर संदीप ढाका की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। गांव में सैनिक सम्मान के साथ सूबेदार मेजर संदीप ढाका का अंतिम संस्कार किया गया। भाई टिंका ढाका के गोद लिए हुए पांच साल के बेटे शक्ति ढाका ने मुखग्नि दी। इससे पहले सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत, विधायक योगेश धामा समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
Trending Videos

ढिकौली निवासी सूबेदार मेजर संदीप ढाका जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात थे। शनिवार को एक ऑपरेशन के दौरान हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई। जम्मू-कश्मीर से रविवार रात सूबेदार मेजर संदीप ढाका का पार्थिव शरीर जिला अस्पताल लाया गया। सोमवार सुबह सेना के अफसर पार्थिव शरीर लेकर ढिकौली गांव पहुंचे। पिलाना-सिखेड़ा मार्ग पर उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई, इसमें ढिकौली गांव के अलावा आसपास के गांव के लोग भी शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने नारे भी लगाए और लोगों की आंखें भी नम हो गई। ग्रामीणों और महिलाओं ने मकानों की छतों से सूबेदार मेजर की अंतिम यात्रा पर पुष्पवर्षा की। श्मशान घाट में सैनिक सम्मान के साथ सलामी देने के बाद गोद लिए हुए पांच साल के बेटे शक्ति ढाका ने उनको मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में रालोद जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर, ओमबीर सिंह ढाका, आप नेता सोमेंद्र ढाका, प्रधान संदीप ढाका, सपा नेता बिल्लू प्रधान, अनुज ढाका समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed