{"_id":"6a562cfcab442f0fa9033eeb","slug":"baghpat-vice-chairman-called-officials-said-they-were-busy-sinchai-bandhu-meeting-ended-in-15-minutes-2026-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: उपाध्यक्ष ने किया फोन, अफसर बोले- व्यस्त हैं; बिना बिजली 15 मिनट में खत्म हो गई सिंचाई बंधु की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: उपाध्यक्ष ने किया फोन, अफसर बोले- व्यस्त हैं; बिना बिजली 15 मिनट में खत्म हो गई सिंचाई बंधु की बैठक
Tue, 14 Jul 2026 06:05 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 14 Jul 2026 06:05 PM IST
सार
विकास भवन सभागार में मंगलवार को सिंचाई बंधु की बैठक का आयोजन किया गया। यहां केवल चार कर्मचारी ही पहुंचे, किसी विभाग से कोई अफसर नहीं आया। वहीं बिजली न होने से बैठक में मौजूद लोग पसीने से तरबतर हो गए।
विज्ञापन
बागपत विकास भवन। सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंचाई बंधु समिति की बैठक भी अब औपचारिकता बनकर रह गई है। मंगलवार को विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक चार कर्मचारियों के साथ बिना बिजली के 15 मिनट में पूरी करनी पड़ी। क्योंकि उपाध्यक्ष जसवीर सोलंकी के फोन करने पर भी कोई अफसर बैठक में नहीं पहुंचा और व्यस्त होने की बात कहकर आने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में मंगलवार को सिंचाई बंधु समिति की बैठक के लिए उपाध्यक्ष जसवीर सोलंकी के साथ ही कई भाजपा नेता व किसान पहुंच गए। बैठक में किसी भी विभाग से कोई अफसर नहीं पहुंचा और वहां सिर्फ सिंचाई विभाग व लघु सिंचाई विभाग के चार कर्मचारी पहुंचे। अफसरों के नहीं आने के कारण पिछली बैठक में रखी समस्याओं का निस्तारण भी नहीं हो सका और न ही कोई विचार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब अफसर नहीं पहुंचे तो समिति के उपाध्यक्ष जसवीर सोलंकी ने सीडीओ अनिल कुमार सिंह को फोन मिलाया तो वह प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम की तैयारी में व्यस्त मिले। इसके अलावा कई अफसरों को फोन मिलाया तो उन्होंने व्यस्त होने का बहाना बनाकर बैठक में आने से मना कर दिया।
इसलिए बैठक को सिर्फ 15 मिनट में समाप्त कर दिया और पुरानी समस्याएं फाइल में सिमटकर रह गईं। उपाध्यक्ष ने कहा कि जब अफसर ही बैठक में नहीं आएंगे तो समस्याओं का कैसे निस्तारण होगा और इस तरह की बैठक का कोई फायदा नहीं है। अफसरों के बैठक से नदारद रहने की शिकायत मुख्यमंत्री व संबंधित विभाग के अफसरों से कर कार्रवाई की मांग की जाएगी।
यह उठाई समस्या
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा ने ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत पोल पर लगे बॉक्स खुले होने पर उनको बंद कराने और भाजपा नेता राकेश जैन ने बड़ौत नगर स्थित महावीर मार्ग पर नई विद्युत लाइन खींचने की मांग की। किसान धर्मवीर ने सिरसली स्थित तालाब पर अतिक्रमण हटाने, महिपाल कश्यप ने बिनौली, पोइस नंगला गांव में तालाब ओवरफ्लो होने से जलभराव की समस्या को उठाकर निस्तारण करने की मांग की, ताकि लोगों को परेशानी न हो।

बिजली रही गायब तो पसीना-पसीना हुए उपाध्यक्ष व किसान
विकास भवन सभागार में काफी देर तक बिजली नहीं आई, जिससे समिति के उपाध्यक्ष जसवीर सोलंकी, कर्मचारी व किसानों को पसीना-पसीना होना पड़ा और अंधेरे में बैठक की गई। काफी देर बाद जनरेटर चलाया, लेकिन बीच-बीच में वह झटका देता रहा। कई बार शिकायत करने पर भी समस्या का समाधान नहीं हो सका।

ये बोले सीडीओ
प्रभारी मंत्री का कार्यक्रम होने के कारण बैठक में नहीं जा सके। अन्य विभागों के अफसरों के बैठक से नदारद रहने की जानकारी नहीं है। बैठक में नहीं आने वाले अफसरों से जवाब तलब किया जाएगा।
-अनिल कुमार सिंह, सीडीओ
ये भी देखें...
Saharanpur: बाजार में बिक रहा नकली 'ईनो', तीन दुकानों पर छापा मारकर बरामद किए 775 पैकेट; दुकानदारों पर FIR