{"_id":"6a568fc1ac6f4e81640c6bab","slug":"bjp-leader-says-officials-are-harassing-traders-by-sending-them-notices-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-155235-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: भाजपा नेता बोले, व्यापारियों को नोटिस भेजकर अफसर कर रहे उत्पीड़न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: भाजपा नेता बोले, व्यापारियों को नोटिस भेजकर अफसर कर रहे उत्पीड़न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर के चमरावल रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को जिले के प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विकास प्राधिकरण और बिजली विभाग के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराईं। मंत्री ने सभी समस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री को बताया कि विकास प्राधिकरण द्वारा व्यापारियों को नोटिस भेजकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने शिकायत की कि बार-बार गुहार लगाने के बाद भी इन समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। जिला महामंत्री अमित चौधरी ने प्रभारी मंत्री के सामने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग गांवों में पहुंचकर गलत तरीके से विद्युत लोड बढ़ा रहा है। अमित चौधरी ने यह भी बताया कि यदि कोई पदाधिकारी या कार्यकर्ता किसी समस्या को लेकर विभाग के अधिकारी के पास जाता है, तो उसका समाधान नहीं किया जाता है।
जिला मंत्री अंकित लपराना ने बताया कि विकास प्राधिकरण ने बड़ौत के व्यापारियों को गलत नोटिस भेजे हैं। इससे व्यापारी काफी परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां के कुछ अफसर सरकार की नीतियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने ऐसे अफसरों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए कोचिंग सेंटरों को जल्द-से-जल्द खोलने की मांग भी रखी गई।
विज्ञापन
मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जो अफसर कार्यकर्ता की समस्या नहीं सुनेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
इस दौरान विधायक योगेश धामा, पूर्व जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह, सुदेश चौहान, संजीव राठी, श्याम सुंदर गर्ग, जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।