{"_id":"6a1d78d6cf93eaf033062195","slug":"cameras-in-baraut-lie-defunct-residents-submit-memorandum-to-get-them-operational-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-152695-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बड़ौत में बंद पड़े कैमरे, लोगों ने चलवाने के लिए ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बड़ौत में बंद पड़े कैमरे, लोगों ने चलवाने के लिए ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर बंद पड़े हैं कैमरे
फोटो संख्या-3
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर लंबे समय से बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को चालू कराने की मांग की गई है। सोमवार को स्थानीय लोगों ने इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) को एक ज्ञापन सौंपा। लोगों ने कैमरों को जल्द से जल्द ठीक कराकर फिर से चालू करने की मांग की है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि नगर पालिका ने कई साल पहले लाखों रुपये खर्च कर ये कैमरे लगवाए थे। ये कैमरे दिल्ली बस अड्डा, फूंस वाली मस्जिद, नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, अग्रसेन चौक, पंचवटी मंदिर और मुख्य बाजार जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर स्थापित किए गए थे। इन कैमरों का मुख्य उद्देश्य अपराधों पर अंकुश लगाना और संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी करना था। इनसे आपराधिक घटनाओं की जांच में भी सहायता मिलती थी। हालांकि, अधिकांश कैमरे लंबे समय से खराब पड़े हैं और काम नहीं कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कैमरों के बंद होने से किसी भी आपराधिक घटना के बाद आरोपियों की पहचान करना बेहद मुश्किल हो जाता है। इससे नगर में सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ईओ मनोज रस्तोगी ने ज्ञापन लेने के बाद कैमरों की जांच कराने और उन्हें ठीक कराने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन सौंपने वालों में अमित तोमर, सुमित, हर्ष, सचिन और प्रवीण कुमार जैसे स्थानीय निवासी शामिल थे। इनके साथ श्रमिक एसोसिएशन अध्यक्ष प्रवीण कुमार वर्मा, मोहित चौहान, सभासद इमरान तोमर, प्रमोद शर्मा और राहुल कश्यप भी मौजूद थे। सभी ने एक स्वर में बंद पड़े कैमरों को तुरंत ठीक कराने की मांग की। उनका कहना था कि कैमरों के अभाव में आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाना कठिन हो गया है।
Trending Videos