सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers created an uproar in protest against being forced to accept Nano Urea.

Baghpat News: किसानों ने जबरन नैनो यूरिया देने के विरोध में हंगामा किया

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Farmers created an uproar in protest against being forced to accept Nano Urea.
विज्ञापन
-रमाला सहकारी समिति पर किसानों ने खाद के साथ नैनो यूरिया लेने से मना किया
Trending Videos

फोटो-13
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला। रमाला सहकारी समिति पर सोमवार को किसानों ने जमकर हंगामा किया। किसानों का आरोप है कि उन्हें खाद के साथ जबरन नैनो यूरिया दिया जा रहा है। उन्होंने इस मामले में अधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

किसानों ने स्पष्ट किया कि वे जबरन नैनो यूरिया नहीं लेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे। सहकारी समिति से रमाला, असारा, किरठल, बूढ़पुर, कंडेरा, जिवानी और सूप जैसे कई गांवों के किसान जुड़े हुए हैं। किसानों ने बताया कि समिति के कर्मचारी खाद वितरण के दौरान नैनो यूरिया लेने का दबाव बनाते हैं। यदि कोई किसान नैनो यूरिया लेने से मना करता है तो उसे कम खाद दिया जाता है। इससे किसानों को खेती में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि शिकायत करने के बावजूद समिति के कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों से नैनो यूरिया जबरन देने पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। इस मामले पर जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि किसानों को जबरन नैनो यूरिया नहीं दिया जाएगा। यादव ने आश्वासन दिया कि यदि कोई किसान इस संबंध में शिकायत करता है तो मामले की जांच कराई जाएगी। सुभाष, महिपाल, राजेंद्र सिंह, अनिल चौहान, प्रभात तोमर, कृष्णपाल और प्रकाश जैसे किसानों ने अपनी आपबीती सुनाई। उन्होंने कहा कि कम खाद मिलने से उनकी फसल प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed