{"_id":"6a1d889f43a54780a0046394","slug":"youth-injured-in-sword-attack-to-the-neck-following-dispute-over-scooty-collision-baghpat-news-c-28-1-bag1001-152703-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: स्कूटी से साइड लगने के विवाद में गर्दन पर तलवार से हमला, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: स्कूटी से साइड लगने के विवाद में गर्दन पर तलवार से हमला, युवक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-शहर के मल्लाहान मोहल्ले में स्कूटी की साइड लगने पर पहले दो भाइयों को पीटा तो लोगों ने बीच बचाव कराया
-युवक ने दोबारा घर से तलवार लाकर हमला किया, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
फोटो 9 ए और बी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के मल्लाहान मोहल्ले में सोमवार दोपहर स्कूटी की साइड लगने पर विवाद हो गया। इस विवाद में एक युवक तलवार के हमले से घायल हो गया। हमलावर ने पहले दो युवकों की पिटाई की थी, फिर उनके घर पर तलवार लेकर हमला किया।
मल्लाहान मोहल्ला निवासी खालिक बेग ने बताया कि उनका बेटा सादिक और भतीजा ओवेस सोमवार को स्कूटी से जा रहे थे। भीड़भाड़ वाले रास्ते में उनकी स्कूटी से केतीपुरा मोहल्ला निवासी मुश्तकीम को साइड लग गई। इस बात पर मुश्तकीम ने सादिक और ओवेस की पिटाई कर दी। दोनों युवक इस हमले में घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें घर भेज दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद मुश्तकीम दो तलवारें लेकर सादिक के घर के बाहर पहुंच गया। उसने गाली-गलौज करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। शोर सुनकर सादिक का भाई नासिर घर से बाहर आया। मुश्तकीम ने नासिर पर तलवार से हमला कर दिया। नासिर ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन एक तलवार उसकी गर्दन को छूते हुए निकल गई। इससे नासिर घायल हो गया। परिवार के अन्य सदस्यों के आने पर हमलावर मुश्तकीम तलवारें लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। जांच अधिकारी शिव कुमार ने बताया कि हमलावर मुश्तकीम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
-घटना का सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। खालिक बेग के अनुसार, स्कूटी की साइड लगने के मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। मुश्तकीम ने पहले उनके बेटे और भतीजे को पीटा। इसके बाद वह तलवारें लेकर उनके घर पहुंचा और हंगामा किया। नासिर पर हुए हमले से परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
-घटना से परिवार भयभीत
खालिक बेग ने बताया कि मुश्तकीम पहले भी कई बार लोगों के साथ झगड़े कर चुका है। सोमवार दोपहर हुई घटना से उसका परिवार भयभीत है। उन्होंने बताया कि मुश्तकीम तलवार से नासिर पर हमला करते हुए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में साफ नजर आ रहा है। उन्होंने पुलिस से हमलावर को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

Trending Videos