फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Charu Chaudhary Inspects Chaudhary Charan Singh Library in Baghpat, Interacts with Students

Baghpat: चारू चौधरी ने किया चरण सिंह पुस्तकालय का निरीक्षण, छात्राओं से जानी पढ़ाई की तैयारी

Fri, 14 Aug 2026 02:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 14 Aug 2026 02:54 PM IST
सार

बागपत के छपरौली में चारू चौधरी ने चौधरी चरण सिंह पुस्तकालय का निरीक्षण किया। उन्होंने पुस्तकालय में अध्ययन कर रही छात्राओं से संवाद कर उनकी शिक्षा और भविष्य के लक्ष्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने युवाओं के शैक्षिक और शारीरिक विकास के लिए उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी दी।

विज्ञापन
Charu Chaudhary Inspects Chaudhary Charan Singh Library in Baghpat, Interacts with Students
चारू चौधरी, जयंत चौधरी की पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह की पत्नी चारू चौधरी ने छपरौली में शुक्रवार को कस्बे में स्थित चौधरी चरण सिंह पुस्तकालय का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों और राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। पुस्तकालय पहुंचने पर उन्होंने परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


छात्राओं से शिक्षा और भविष्य के लक्ष्यों पर किया संवाद
चारू चौधरी ने पुस्तकालय में अध्ययन कर रही छात्राओं से बातचीत की। उन्होंने छात्राओं से उनकी पढ़ाई, भविष्य के लक्ष्य और पठन-पाठन की तैयारी के बारे में जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं को मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के लिए बेहतर वातावरण युवाओं के भविष्य को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विज्ञापन

शिक्षा के साथ खेल सुविधाओं पर भी जोर
चारू चौधरी ने कहा कि किसान ट्रस्ट की ओर से पुस्तकालय परिसर में विद्यार्थियों की शिक्षा के साथ उनके शारीरिक विकास का भी ध्यान रखा गया है। परिसर में बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और टेबल टेनिस जैसी खेल सुविधाएं विकसित की गई हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार, राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर, ज्ञानेंद्र खोखर सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed