{"_id":"6a7e28e8b0bb7b89ff0c99c8","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-156946-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: चार गांवों के प्राथमिक विद्यालयों के ताले तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: चार गांवों के प्राथमिक विद्यालयों के ताले तोड़कर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रटौल। चोरों ने भैड़ापुर, भागोट, विनयपुर, सिंगौली तगा के प्राथमिक विद्यालयों के ताले तोड़कर चोरी कर ली। चोरी का पता बृहस्पतिवार को नौ दिन की छुट्टियों के बाद विद्यालय खुलने पर चला। इसमें विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
भैडापुर गांव के उच्च प्राथमिक संविलियन विद्यालय की प्रधानाध्यापक भावना शर्मा ने बताया कि चोरों ने रसोई का ताला तोड़कर दो गैस सिलिंडर, भगोने, फावड़ा व खुरपी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। भागोट गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय की अमृता श्रीवास्तव ने बताया कि चोरों ने तीन कमरों के ताले तोड़कर फावड़े, खुरपी व बर्तन समेत अन्य सामान चोरी कर लिया।
इसके अलावा सिंगौली तगा गांव के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सिंगौली भूदेव सिंह और विनयपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ब्रजवीर त्यागी ने बताया कि उनके विद्यालयों से भी गैस सिलिंडर, बर्तन, चूल्हे समेत अन्य सामान चोरी कर लिया गया। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।