{"_id":"6a3bd52c440f8a4d820b1451","slug":"congress-members-staged-a-protest-against-the-theft-of-offerings-at-the-ram-mandir-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-154014-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी होने के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी होने के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
फोटो संख्या 1
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावा चोरी होने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इसमें दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
शहर अध्यक्ष रामहरि पंवार ने कहा कि राम मंदिर से बहुत लोगों की आस्था जुड़ी है। चढ़ावा चोरी होने से श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को नहीं पता था कि उनका श्रद्धा से चढ़ाया चढ़ावा चोरी हो रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पंवार ने दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी।
नायब तहसीलदार विजय कुमार ने शासन को ज्ञापन भेजने का आश्वासन दिया। इससे पहले, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने कार्यालय पर लखनऊ अग्निकांड में विद्यार्थियों की मौत पर शोक प्रकट किया। इस अवसर पर रामरंग पंवार, सुभाष शर्मा, ओमवीर दुहूण और शिवकुमार कटारिया उपस्थित रहे। शोकेंद्र तोमर, बिजेंद्र शर्मा और याकूब अहमद भी मौजूद थे।