{"_id":"6a665b6c74e669a78b0d581a","slug":"crime-news-baghpat-news-c-27-1-smrt1004-186024-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: तीन हजार लोगों से 25 करोड़ की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: तीन हजार लोगों से 25 करोड़ की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। निवेश पर हर महीने मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर करीब 3000 लोगों से लगभग 25 करोड़ रुपये की ठगी कर ली गई। मुनाफा तो छोड़िए मूलधन भी नहीं मिला तो ठगी का अहसास हुआ। फर्जी कंपनी का नेटवर्क तैयार कर लोगों का विश्वास जीता और बैंक खातों के साथ-साथ नकद रुपये लेकर करोड़ों की रकम हड़प ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली में मोहल्ला काजीपाड़ा निवासी ताजनबी ने मुख्य आरोपी नवीन नेगी निवासी देहरादून, राजेश वशिष्ठ कोट नांगल वाली गढ़वाल, पूजा विश्वास निवासी बंगाली कॉलोनी बिजनौर, मोहित निवासी सिविल लाइन व मुकेश कुमार निवासी आदमपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
आरोप है इन आरोपियों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर एक ग्रुप बनाया। यह ग्रुप ऑनलाइन मीटिंग करने के साथ-साथ अलग-अलग स्थानों पर लोगों से व्यक्तिगत रूप से मिलता था और उन्हें निवेश करने पर हर महीने आकर्षक मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाता था। इसके लिए निवेशकों से अलग-अलग बैंक खातों में धनराशि जमा कराई गई, जबकि कई लोगों से नकद रुपये भी लिए गए। आरोपियों ने फर्जी कंपनी के नाम पर लोगों को गुमराह किया। उन्होंने बिजनौर के करीब 3000 लोगों से लगभग 25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर ली।
विज्ञापन
काफी समय बीत जाने के बाद भी निवेश की रकम और मुनाफा वापस नहीं मिला। जब निवेशकों ने अपने रुपये मांगे तो उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने, आत्महत्या के मामले में नामजद कराने और जेल भिजवाने की धमकी दी जाने लगी।
तहरीर में यह भी मांग की गई है कि आरोपियों की संपत्तियों की जांच कराई जाए व उनके पासपोर्ट जब्त किए जाएं ताकि वे देश छोड़कर न जा सकें और निवेशकों की डूबी हुई रकम वापस दिलाई जाए। कहा कि मुख्य सरगना देश छोड़कर दुबई भाग चुका है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच उपनिरीक्षक राहुल कुमार को सौंपी गई है। सीओ सिटी अभय कुमार पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।