सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: 20 लाख व कार नहीं मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
धामपुर। पंजाबी कॉलोनी निवासी देवेंद्र सिंह मोंगा ने पुलिस में अपनी पुत्री के पति, ससुर और सास के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Trending Videos

देवेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी बेटी हरप्रीत कौर की शादी साल 2019 में पानीपत के शांतिनगर मॉडल टाउन कॉलोनी निवासी नवजोत सिंह भल्ला के साथ की थी। उनकी पुत्री एक बेटे की मां है। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों के बाद हरप्रीत कौर पति नवजोत सिंह भल्ला, ससुर हरजीत सिंह और सास सिमरन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज में 20 लाख नकद और कार की मांग पूरी न होने पर आरोपी उनकी बेटी के साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि इन लोगों ने उनकी बेटी के दहेज का जेवर भी बेच दिया। आरोप है कि इस दौरान नवजोत सिंह और उसके माता-पिता ने हरप्रीत कौर के बेटे को भी अपने पास रख लिया।
मारपीट कर घर से निकालने के बाद हरप्रीत कौर का पति नवजोत विदेश अमेरिका भाग गया। कहा कि अब नवजोत अमेरिका में जाकर दूसरी शादी करेगा। बताया गया कि उनकी बेटी बैंक में नौकरी करती थी। आरोपियों ने उसकी नौकरी भी छुड़वा दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed