{"_id":"6a665b1725f957f1410b3f7c","slug":"crime-news-baghpat-news-c-27-1-smrt1043-186055-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पिता-पुत्र को जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पिता-पुत्र को जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। तीनों पर पिता-पुत्र को जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
पुलिस ने गोविंद नगर निवासी कारोबारी शोभित मित्तल की तहरीर पर मोहंड़िया मंडावर निवासी आशीष राजपूत सहित तीन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। कारोबारी शोभित का कहना है 21 जुलाई को शाम वह साईं कंपलेक्स मार्केट स्थित अपने प्रतिष्ठान पर पिता सत्य प्रकाश मित्तल के साथ कार से पहुंचा था। प्रतिष्ठान के बाहर आशीष राजपूत की कार खड़ी थी। आरोप है बिना पार्किंग के अनधिकृत रूप से कार खड़ी करने को कहने पर आशीष राजपूत ने अभद्रता की और अपने दो अन्य संबंधियों उदय और हरेंद्र को बुला लिया। आरोप है कि तीनों ने कारोबारी और उनके पिता से अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिक दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ आकांक्षा गौतम ने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर आशीष पक्ष की ओर से भी कारोबारी शोभित के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कराई गई थी।