सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत के बाद हाईवे पर लगाया जाम

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
crime news
फोटो स्टारपरफॉमर्र के ​लिए:- (सीन तीन) बुजुर्ग रकम सिंह का शव ले जाते समय पुलिस वाहन के नीचे ले
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली से अपने घर नयागांव हमीदाबाद जाते हुए शनिवार रात में वात्सायन पैलेस के पास कार की टक्कर से ई-रिक्शा में सवार बुजुर्ग रकम सिंह (60) की मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी जयपाली, बेटा रवि और भतीजा सुनील घायल हो गया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने उठाने का प्रयास किया तो उससे हाथापाई की गई और कार में तोड़फोड़ की गई।
Trending Videos

नयागांव हमीदाबाद निवासी रवि ने बताया कि वह शनिवार रात अपने पिता रकम सिंह, मां जयपाली और चचेरे भाई सुनील के साथ एक केस के बारे में बागपत कोतवाली गए थे। इसके बाद वे ई-रिक्शा में बैठकर घर जा रहे थे। इस बीच वात्सायन पैलेस के पास पीछे से आई कार ने उनके ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। रिक्शा में सवार रकम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीनों घायल हो गए। हादसे का पता चलने पर वहां आए अन्य लोगों ने हंगामा कर दिया और कार चालक को पकड़कर पीटने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर आए पुलिसकर्मियों ने किसी तरह चालक को बचाकर वहां से निकाला और कोतवाली लेकर चले गए। इसके बाद लोगों ने शव को मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर रखकर जाम लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने शव उठाने का प्रयास किया तो उनके साथ हाथापाई की गई। वहां से पुलिस शव को जबरन उठाकर ले जाने लगी तो रकम सिंह के परिवार वाले पुलिस की गाड़ी के आगे लेट गए। करीब आधा घंटा तक हाईवे पर जाम लगा रहा और हंगामा चलता रहा। लोगों को समझाकर शांत कराया गया और घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया। जिस कार से हादसा हुआ था, उसको घटनास्थल से पुलिसकर्मी लेकर जाने लगे तो लोगों ने उसमें भी तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने रकम सिंह के बेटे बंटी की तहरीर मिलने पर चालक अयान निवासी जाकिर कॉलोनी मेरठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। जांच अधिकारी बृजेश कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी अयान को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
चोरी के शक में रकम सिंह के बेटे को पकड़कर लाए थे पुलिसकर्मी
रवि ने बताया कि शनिवार रात वे अपने दोस्त नीरज के घेर में शराब पी रहे थे। तभी महिला एसआई और पुलिसकर्मी वहां आए, जो उनकी कनपटी पर पिस्टल लगाकर नलकूपों पर चोरी के शक में छह युवकों को पकड़कर कोतवाली ले गए। पीछे-पीछे परिवार वाले भी कोतवाली पहुंच गए थे। कोतवाली से उन्हें छुड़वाने के बाद घर वापस लौटते समय हादसा हो गया। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर भी आरोप लगाए।
मजदूरी से चल रहा परिवार का गुजारा
रकम सिंह के परिवार में पत्नी जयपाली, बेटे रवि व बंटी हैं। परिवार के सभी सदस्य मजदूरी करते हैं, मगर अब रकम सिंह की मौत हो गई। रवि का कहना है कि उसे पुलिसकर्मी गलत तरीके से पकड़कर नहीं लाते तो यह हादसा नहीं होता और उसके पिता की जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed