सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   When the CDO raided the offices, 20 employees were found missing.

Baghpat News: सीडीओ ने मारा छापा तो कार्यालयों से गायब मिले 20 कर्मचारी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
When the CDO raided the offices, 20 employees were found missing.
विज्ञापन
- विकास भवन के सभी कार्यालयों में पहुंचे सीडीओ, कर्मियों का वेतन रोका गया
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विकास भवन के कार्यालयों से कर्मचारी बिना बताए गायब हो रहे हैं। इसकी पोल मंगलवार को सीडीओ अनिल कुमार के छापा मारने पर खुली। उनको कार्यालयों से 20 कर्मचारी गायब मिले। उन्होंने गायब कर्मचारियों का वेतन रोकते हुए उन्हें नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी।
विकास भवन में मौजूद कार्यालयों में सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बुधवार को छापा मारा। जिला कृषि अधिकारी कार्यालय से पंकज मलिक व कुलदीप कुमार दो दिन से गायब मिले तो राकेश कुमार बुधवार को अनुपस्थित रहे। सहायक आयुक्त सहकारिता कार्यालय से अनुज गौतम व सुमित कुमार दस दिन से गायब चल रहे हैं तो जिला पंचायत राज विभाग से चेतन सिंह 20 अप्रैल से अनुपस्थित चल रहे हैं। प्रोबेशन विभाग में तैनात वरिष्ठ सहायक पार्वती का बागपत के कार्यालय में बैठने का कोई समय निर्धारित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी रजिस्टर में इस माह की हाजिरी तक भी नहीं मिली। इनके अलावा जिला मिशन समन्वयक शालू, जुबैर, अभिषेक कुमार, रवि कुमार, जिला कार्यक्रम कार्यालय से आरिफ, राहुल कुमार, राकेश कुमार, जिला युवा कल्याण विभाग से पूजा राणा, पशु पालन विभाग से रामगोपाल, अमित विश्नोई, राजवीर, डीडीओ कार्यालय से रजनीश कुमार सैनी बुधवार को अनुपस्थित मिले। ये बिना बताए ही कार्यालय से गायब रहे।
सीडीओ ने सभी का वेतन रोक दिया और नोटिस देकर जवाब मांगा है। जवाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed