सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: विवाद सुलझाने के लिए हुई पंचायत में लाठी-डंडे और चाकू चले

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
रटौल। कस्बे में इमरान और उसकी पत्नी प्रवीण में हुए विवाद को निपटाने के लिए हुई पंचायत में दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। उनमें लाठी-डंडे और चाकू चल गए। इसमें दोनों पक्षों के चार घायल हो गए।
Trending Videos

कस्बा निवासी अहसान के बेटे इमरान की शादी दरकवदा निवासी अल्लामेहर की बेटी प्रवीण के साथ हुई थी। अल्लामेहर का आरोप है कि दहेज में कार की मांग को पिछले छह माह से ससुराल वाले उसकी बेटी की पिटाई कर रहे हैं। इसको लेकर रविवार को पंचायत की गई। पंचायत में दोनों पक्षों ने अपनी बात रखी। तभी एक रिश्तेदार ने इमरान को चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। उनमें काफी देर तक लाठी-डंडे चलते रहे। इसमें इमरान, दूसरे पक्ष के रमजान, शाहरुख और वकील घायल हो गए। वहां आए पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराकर घायलों का सीएचसी में उपचार कराया। इसमें जांच अधिकारी ओमप्रकाश का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत मिली है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed