फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: स्मैक और एविल की ओवरडोज से हुई थी विक्रांत की मौत, दो गिरफ्तार

Sat, 25 Jul 2026 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
crime news
छपरौली। कुर्डी गांव के किसान हरेंद्र के इकलौते बेटे विक्रांत उर्फ जॉनी की मौत स्मैक और एविल मिलाकर दी गई ओवरडोज से हुई थी। इसका खुलासा पुलिस ने नामजद आरोपी राहुल और निसार को गिरफ्तार करके किया। जांच के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला गैर इरादतन हत्या की धाराओं में बदल दिया। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कुर्डी गांव के रहने वाले किसान हरेंद्र के इकलौते बेटे विक्रांत उर्फ जॉनी 26 जून को लापता हो गए थे। पुलिस की जांच में पता चला कि तीन जुलाई को लापता विक्रांत का शव शामली जिले के सैपत गांव के पास खेत में मिला था, जिसकी पहचान नहीं होने पर लावारिस में अंतिम संस्कार किया गया। किसान हरेंद्र ने बताया कि गांव के ही राहुल, निसार, दीपक और शुभम के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई। इस मामले में जांच में जुटी पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी राहुल और निसार को गांव से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी निसार ने बताया कि 26 जून को विक्रांत के साथ शामली जिले के तितरवाड़ा गांव में गए। वहां से स्मैक, बीयर और एविल का इंजेक्शन, सीरिंज खरीदने के बाद सैपत गांव के जंगल में पहुंच गए। वहां पर उन्होंने स्मैक को पिघलाने के बाद एविल में मिलाकर सीरिंज में भरकर इंजेक्शन लगाए थे। निसार ने बताया कि उसने एक इंजेक्शन, जबकि विक्रांत को चार इंजेक्शन लगाए। राहुल ने बीयर और भांग की बीड़ी पी थी। चार इंजेक्शन लगाते ही विक्रांत के हाथ में सूजन बढ़ने लगी और वह तड़पने लगा। विक्रांत की हालत देखते ही दोनों डर गए और उसे खेत में छोड़कर घर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल से दो सीरिंज, दो रैपर, बीयर की खाली कैन, एक खाली डिब्बी पैनाबिल की बरामद की गई। यह मामला गैर इरादतन हत्या की धारा में तरमीम कर दिया गया है। इसमें दो अन्य नामजद आरोपियों की संलिप्तता की जानकारी करने के लिए कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। भूमिका सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। स्मैक का इंजेक्शन लगाने का निशान आरोपी निसार के हाथ में अभी तक है।


तितरवाड़ा की अंधी से खरीदी थी स्मैक, पुलिस के पहुंचने से पहले भाग गई
पुलिस के अनुसार विक्रांत और निसार ने तितरवाड़ा गांव की अंधी नाम की महिला के यहां से स्मैक खरीदी थी। पुलिस ने स्मैक तस्कर महिला और उसके गुर्गों की तलाश में तितरवाड़ा में दबिश भी दी, लेकिन महिला पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग गई। पुलिस के अनुसार इस मामले में जांच के दौरान स्मैक तस्कर अंधी को भी आरोपी बनाया जा सकता है। आरोपी निसार ने पुलिस के सामने पछतावा जताते हुए यह भी कहा कि अगर विक्रांत को उठाकर अस्पताल ले जाते तो शायद उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed