फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: घोड़ा-बुग्गी में बाइक टकराने से युवक की मौत

Sat, 25 Jul 2026 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
crime news
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बावली गांव के पास बृहस्पतिवार की देर शाम घोड़ा-बुग्गी में बाइक टकराने से बरवाला के रहने वाले सारिक (20) की मौत हो गई।
विज्ञापन

बरवाला गांव के गुलशाद ने बताया कि उसका बेटा सारिक बड़ौत में फावड़े बनाने की फैक्टरी में काम करता था। बृहस्पतिवार की देर शाम वह बाइक से बड़ौत जा रहा था। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बावली गांव के पास उसकी बाइक घोड़ा-बुग्गी से टकरा गई। इससे बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिरने से उसके सिर में चोट लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके परिजनों को इस बारे में सूचना दी गई तो वह भी वहां आए। मृतक तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। सीओ अंशु जैन का कहना है कि इस मामले में लिखित शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed