{"_id":"6a78dcdf66050af6e907d49a","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-156745-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सीआरपीएफ के सिपाही के मकान का छज्जा गिरा, भगदड़ मची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सीआरपीएफ के सिपाही के मकान का छज्जा गिरा, भगदड़ मची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। नगर की सुमेर एंक्लेव कॉलोनी में रहने वाले सीआरपीएफ के सिपाही राकेश कुमार के मकान की दूसरी मंजिल का छज्जा रविवार को टूटकर गली में गिर गया। इससे आसपास खड़े लोगों में भगदड़ मच गई और हादसा होने से बच गया।
रीतिक राठी ने बताया कि उसके पिता राकेश कुमार सीआरपीएफ में सिपाही हैं, जो ड्यूटी पर गए हुए हैं। उसके दादा सुरेशपाल बीमार चल रहे हैं। उनकी देखभाल करने के लिए उसकी माता सरिता समेत परिवार के सभी लोग मकान का ताला लगाकर अपने गांव गांगनौली गए हुए थे। रविवार को पड़ोसी ने फोन करके मकान का छज्जा गिरने की जानकारी दी तो वे बड़ौत आए।
उन्होंने बताया कि यह मकान पांच साल पहले एक डीलर से खरीदा था, जिसमें उन्होंने घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि छज्जा टूटकर गली में गिरने से आसपास खड़े लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। बताया कि शाम को गली में कुर्सी व चारपाई डालकर काफी लोग बैठते हैं। यदि यह घटना शाम हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। सीओ अंशु जैन के अनुसार छज्जा गिरने से कोई हताहत नहीं हुआ है। इसमें किसी की लापरवाही को लेकर शिकायत आती है तो उसकी जांच की जाएगी।