{"_id":"6988ca66347050cff9071c41","slug":"cultural-news-baghpat-news-c-27-1-smrt1043-171926-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा : हाईवे पर गूंजने लगा बोल बम, बम-बम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा : हाईवे पर गूंजने लगा बोल बम, बम-बम
विज्ञापन
भागूवाला में फोरलेन मार्ग से कांवड़ ले जाते कांवड़िये।
विज्ञापन
नजीबाबाद/मंडावली। हरिद्वार से शिवभक्तों के कांवड़ लेकर आने का सिलसिला चालू हो चुका है। सड़कों पर कांवड़ियों की कतार भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए अपनी मंजिल की ओर बढ़ रही है। कांवड़ में बंधी घंटियों की आवाज से वातावरण मन को मोह रहा है। उधर, पुलिस प्रशासन ने कांवड़ यात्रा की पूरी तैयारी कर रखी है। बाकायदा शिवभक्तों के स्वागत के लिए भागूवाला में स्वागत द्वार भी बनाया गया है।
भगवान शिव का महापर्व महाशिवरात्रि 15 फरवरी को है। शिवरात्रि पर शिवालयों में जलाभिषेक की मंशा के साथ कांवड़ियों के कदम अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। हरिद्वार से कांवड़ और गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्तों के लिए पहला पड़ाव स्वयंभू मोटा महादेव मंदिर पड़ता है। रविवार को सभी शिवभक्त कांवड़ लेकर मोटा महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कई शिवभक्तों के जत्थे नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग से होकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ते नजर आए।
उधर, पुलिस प्रशासन कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट है। कांवड़ियों के लिए स्वागत द्वार बनवाने के साथ कई प्रमुख चौराहों और तिराहों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। फोरलेन पर ट्रैफिक वनवे कर दिया गया है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों से भी कांवड़ यात्रा मार्गों पर नजर रखी जा रही है।
..............
कोटावाली वन क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से की निगरानी
कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर एएसपी सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह के नेतृत्व में सीओ नितेश प्रताप सिंह ने कोटावाली नदी के पास ड्रोन कैमरे से निगरानी कराई। इसका उद्देश्य गुलदार सहित जंगली जानवर की निगरानी करना है। नदी के निकट वन क्षेत्र होेने के कारण जंगली जानवरों का आवागमन रहता है। सीओ ने मंडावली थाना प्रभारी राकेश कुमार और पुलिस टीम के साथ घंटों तक ड्रोन से क्षेत्र की निगरानी कराई।
..............
मंदिर पर लगा स्वास्थ्य शिविर
मोटा महादेव मंदिर पर कांवड़ियों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य शिविर बनाया गया है। शिविर में स्वास्थ्य टीम तैनात की गई है। डॉ. अंकित कुमार ने बताया कि मंदिर पहुंचने वाले शिवभक्तों के लिए दवाइयां उपलब्ध हैं। मंदिर परिसर के निकट एक एंबुलेंस भी तैनात की गई है।
..............................
कांवड़ सेवा शिविर आज से शुरू
-नगर आरती समिति की ओर से नौ फरवरी से 13 फरवरी तक शिवरात्रि कांवड़ती शिविर का आयोजन किया जाएगा। अग्रवाल धर्मशाला में कांवड़ियों के लिए खाने, विश्राम, चिकित्सा सहित कई सुविधा दी जाएगी।
-
Trending Videos