फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   DCO inspected sugarcane survey amendment and speculation demonstration

Baghpat News: गन्ना सर्वे संशोधन, सट्टा प्रदर्शन का डीसीओ ने किया निरीक्षण

Thu, 23 Jul 2026 07:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
DCO inspected sugarcane survey amendment and speculation demonstration
-किसानों की समस्या को सुनकर निस्तारण करने का दिया आश्वासन
विज्ञापन

फोटो-आठ
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। बृहस्पतिवार को जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल ने बिनौली गांव में गन्ना सर्वे संशोधन एवं सट्टा प्रदर्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण का आश्वासन दिया।
अधिकारी ने किसानों से संवाद कर गन्ना सर्वे से संबंधित आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपना सर्वे डेटा अवश्य जांच लें। उन्हें मोबाइल संख्या, आधार संख्या और गाटावार रकबे का मिलान करने को कहा गया। यदि सर्वे डेटा में कोई त्रुटि हो तो उसकी आपत्ति दर्ज कराकर संशोधन कराएं। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि घोषणा पत्र भरना अनिवार्य है। इसे गन्ना विभाग के ऑनलाइन पोर्टल www.enquiry.caneup.in पर राजस्व अभिलेख के आधार पर भरा जाना है। घोषणा पत्र न भरने की स्थिति में किसान का बॉन्ड अवरुद्ध हो सकता है। इससे गन्ना आपूर्ति संबंधी कार्य प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक संजय श्रीवास्तव ने किसानों को सर्वे प्रक्रिया के बारे में बताया। किनौनी शुगर मिल के महाप्रबंधक जयबीर सिंह ने किसानों को संबोधित किया। डिप्टी केन मैनेजर विनय कुमार और सहायक गन्ना प्रबंधक गुरुवचन सिंह ने भी जानकारी दी। उन्होंने गन्ना सर्वे और सट्टा प्रदर्शन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें बताईं। इस दौरान प्रधान उपेंद्र धामा, कुलवीर धामा, देवेंद्र चौहान, सोराज सिंह, श्याम सिंह, उदयवीर धामा, अशोक धामा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed