{"_id":"6a2e902a2c754a3337017f50","slug":"devotees-offered-gold-and-silver-pitchers-to-lord-mahavir-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-153411-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर को स्वर्ण और रजत कलश अर्पित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर को स्वर्ण और रजत कलश अर्पित किए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में हुआ जिनेंद्र भक्ति अराधना कार्यक्रम
फोटो नंबर 14 केएआर 2
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कस्बे के भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को जिनेंद्र भक्ति अराधना कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर का महामस्तकाभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की।
कार्यक्रम आचार्य विनिश्चय सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में चल रहा था। श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर का अभिषेक किया। इसके बाद शांति धारा का अनुष्ठान संपन्न हुआ। पंच परमेष्ठी विधान में भक्तों ने भगवान महावीर को एक हजार चौबीस अर्घ्य अर्पित किए। अमित जैन, अभिषेक जैन, राजीव जैन, मेघा जैन और मधुरानी जैन ने भगवान महावीर को स्वर्ण कलश अर्पित किया। सुधीर जैन, राहुल जैन, सौरभ जैन, शुभम जैन, मुकेश जैन और शिमला जैन ने रजत कलश अर्पित किए। बच्चों ने भगवान महावीर को समर्पित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद गुरु भक्ति कार्यक्रम का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने आचार्य विनिश्चय सागर महाराज की आरती उतारी। कार्यक्रम का समापन भगवान महावीर की वंदना के साथ हुआ।