सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   FIR registered by the other party regarding stone-pelting in Gauripur Jawaharnagar.

Baghpat News: गौरीपुर जवाहरनगर में पथराव में दूसरे पक्ष की प्राथमिकी दर्ज

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
FIR registered by the other party regarding stone-pelting in Gauripur Jawaharnagar.
विज्ञापन
-पुलिस ने चार भाइयों, उनके माता-पिता समेत नौ नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। गौरीपुर जवाहरनगर गांव में 15 मई की रात हुए पथराव के मामले में सतेंद्र पक्ष की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सतेंद्र की पुत्रवधू रवि ने हमलावरों पर लाठी-डंडों और तलवारों समेत अन्य हथियारों से हमला करने का आरोप लगाया है। इस घटना में सतेंद्र और उनकी सास घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेरठ मेडिकल रेफर किया गया है।
यह घटना तीन साल पुराने रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। रवि ने बताया कि 15 मई को उनके ससुर सतेंद्र घर के बाहर चबूतरे पर बैठे थे। इसी दाैरान वहां से गुजर रहे अरुण से उन्होंने पुराने रुपये लौटाने का तकादा किया। इसको लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई। गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत कराया और अपने घर भेज दिया। इसके लगभग आधा घंटे बाद अरुण, राजपाल, अरविंद, गौतम, अनुज, लीला, मोहित, अजय, गुलजार समेत पांच अन्य लोग सतेंद्र के घर में घुस गए। उन्होंने लाठी-डंडों, तलवार और अन्य हथियारों से हमला किया। लोगों के इकट्ठा होने पर हमलावर पथराव करते हुए मौके से भाग गए। इस मामले में अरुण पक्ष की प्राथमिकी पहले ही दर्ज हो चुकी थी। अब सतेंद्र पक्ष की ओर से भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। सतेंद्र की पुत्रवधू रवि ने हमलावरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सीओ सुकन्या शर्मा ने कहा है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed