पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Devotion to God will enrich human life: Anubhuti Mata

भगवान की भक्ति करने से होगा मनुष्य का जीवन समृद्ध : अनुभूति माता

Fri, 26 Jun 2026 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Devotion to God will enrich human life: Anubhuti Mata
-बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में हुआ भक्तांबर महामंडल विधान
विज्ञापन

फोटो नंबर 25केएआर 1
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में बृहस्पतिवार को भक्तांबर महामंडल विधान हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा की।

विधान की शुरुआत भगवान पार्श्वनाथ के अभिषेक, शांतिधारा और कष्ट निवारक क्रियाओं से हुई। श्रद्धालुओं ने 48 दीपों से भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। धर्म सभा में अनुभूति माता ने प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि नियमित भक्ति से मनुष्य पर भगवान की कृपा बनी रहती है। माता ने बताया कि भगवान की भक्ति से मनुष्य का कल्याण निश्चित है। उन्होंने सभी से भगवान की भक्ति कर अपने जीवन को सार्थक बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर त्रिलोकचंद जैन, श्यामलाल जैन, वैभव जैन, अभिषेक जैन, मोहित जैन और मनोज जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed