फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Divers reached a drowning youth in the Yamuna by boat aDivers reached a drowning youth in the Yamuna by boat and rescued him.nd rescued him.

Baghpat News: यमुना में डूब रहे युवक को बोट लेकर पहुंचे गोताखोरों ने बचाया

Thu, 16 Jul 2026 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Divers reached a drowning youth in the Yamuna by boat aDivers reached a drowning youth in the Yamuna by boat and rescued him.nd rescued him.
बागपत। यमुना नदी में नहाते समय डूब रहे सोनीपत निवासी एक युवक को बुधवार शाम गोताखोरों ने बचा लिया। पुलिस ने यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों को नदी से दूर रहने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

टांडा, सोनीपत निवासी लक्ष्मण यमुना नदी में नहाते समय डूबने लगा था। शहर निवासी आकाश, इरशाद और शौकीन ने यमुना किनारे से उसे डूबते देखा। उन्होंने शोर मचाया तो दूसरी तरफ खड़े गोताखोर इशाकी और आजाद मोटर बोट लेकर पहुंचे। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में उसे वापस यमुना पार छोड़ दिया गया। क्षेत्राधिकारी सुकन्या शर्मा ने बताया कि युवक सोनीपत की तरफ डूब रहा था, जिसे बचाया गया। उन्होंने कहा कि यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है, ऐसे में नहाने से हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed