{"_id":"6a6123c6f93086303607be9e","slug":"drivers-daughter-and-assistant-killed-in-canter-tanker-collision-on-epe-baghpat-news-c-28-1-smrt1013-155700-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ईपीई पर कैंटर-टैंकर की भिड़ंत में चालक की बेटी और सहायक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ईपीई पर कैंटर-टैंकर की भिड़ंत में चालक की बेटी और सहायक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह हुए सड़क हादसे में 11 माह की बच्ची और एक युवक की मौत हो गई। मवीकलां टोल के पास टैंकर से कैंटर के टकराने से यह दुर्घटना हुई। हादसे में कैंटर चालक लालू, उसकी पत्नी प्रिया और दो अन्य बेटियां घायल हो गईं, जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
कासगंज जिले के छछोरा गांव निवासी लालू अपने परिवार के साथ दिल्ली के नरेला में रहता है। बुधवार सुबह करीब चार बजे वह अपने सहायक टिंकू, पत्नी प्रिया और तीन बेटियों अमनीत, इशानवी व अवनी के साथ गांव जा रहा था। उनका कैंटर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर मवीकलां टोल के पास पहुंचा, तभी आगे चल रहे एक टैंकर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे लालू का टैंकर पीछे जा घुसा और उसका केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने से सहायक टिंकू (20) गंगपुर रिजोजा राजा और लालू की 11 माह की बेटी इशानवी की मौके पर ही मौत हो गई। लालू, प्रिया, अमनीत और अवनी घायल हो गए। हादसे के बाद परिवार के सदस्य क्षतिग्रस्त कैंटर में फंस गए। राहगीरों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया।
प्रिया ने बताया कि वे अपनी बेटी इशानवी का मुंडन कराने के लिए गांव जा रहे थे, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटाकर मवीकलां चौकी के पास खड़ा कराया। उधर, पुलिस ने टैंकर चालक को पकड़ लिया, उसे कोतवाली ले जाया गया है। वहीं मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को शव सौंप दिए गए।
विज्ञापन
-घर में चल रही थी समारोह की तैयारी, मातम पसरा
प्रिया ने बताया कि उसकी बेटी इशानवी के मुंडन को लेकर घर में समारोह की तैयारी चल रही थी, क्योंकि उनके यहां मुंडन का बड़ा कार्यक्रम किया जाता है और उसमें रिश्तेदार व गांव वाले भी शामिल होते हैं। इसको लेकर पूरे परिवार के साथ गांव वापस जा रहे थे। रास्ते में हादसे में बेटी और सहायक की मौत होने से घर पर मातम पसर गया। इशानवी तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी। टिंकू दो भाइयों में छोटे थे।
वर्जन- ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में दो की मौत हो गई। इसमें टैंकर और उसके चालक को पकड़ लिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।- सुकन्या शर्मा, सीओ