पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Farmers expressed resentment over the release of cattle from the cowshed.

Baghpat News: गोशाला से गोवंश छोड़ने पर किसानों ने जताया रोष

Tue, 30 Jun 2026 02:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Farmers expressed resentment over the release of cattle from the cowshed.
-गोशाला कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

फोटो-सात
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। जिवाना गुलियान और बिनौली गांव के किसानों ने गोशाला कर्मचारियों पर गोवंश छोड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने बिनौली ब्लॉक में पहुंचकर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

किसान हरेंद्र सिंह और संजय सोलंकी ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने कई गोवंश पकड़कर बिजवाड़ा की गोशाला में छोड़े थे। आरोप है कि कर्मचारियों ने कुछ देर बाद ही इन गोवंश को छोड़ दिया। गोवंश पकड़वाने में करीब डेढ़ लाख रुपये का खर्च आया था। अब ये गोवंश खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसानों को लगातार आर्थिक हानि हो रही है। किसानों ने लेखाकार अशोक कौशिक को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अशोक धामा, आनंद, देवेंद्र और मुकेश भी उपस्थित रहे। गोशाला सचिव अजय शर्मा ने कहा कि गोशाला से गोवंश नहीं छोड़े जाते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिकायत की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed