{"_id":"6a61249637095c1f0c08fb51","slug":"fir-lodged-against-seven-for-assault-and-attempt-to-rape-baghpat-news-c-28-1-bag1001-155687-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मारपीट और दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मारपीट और दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने घर में घुसकर मां-बेटी पर हमला करने और नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह घटना क्षेत्र के एक गांव में आठ अक्तूबर 2025 को हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला ने बताया कि लक्ष्मण, प्रियंका, रविता, गौरव, सौरभ, रामलखन और बबलू ने उनके घर में घुसकर हमला किया था। आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया। दो आरोपियों ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब महिला ने अपनी बेटी को बचाने की कोशिश की तो उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाया। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। महिला ने यह भी बताया कि इस घटना के बाद भी उसके घर पर कई बार हमला किया गया।
इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक सुकन्या शर्मा ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सभी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस गहनता से पड़ताल कर रही है।