{"_id":"6a5b64266f094671bd03780f","slug":"fir-registered-for-threatening-a-constable-and-his-mother-over-the-phone-baghpat-news-c-28-1-bag1001-155432-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सिपाही और उसकी मां को फोन कर धमकी देने पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सिपाही और उसकी मां को फोन कर धमकी देने पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-लोक शिकायत प्रकोष्ठ की हाथरस शाखा में तैनात है काठा का सिपाही, कई बार धमकी देने का आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। हाथरस में तैनात सिपाही दीपक चौधरी और उनकी मां को फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
काठा गांव के निवासी दीपक चौधरी ने बताया कि यह विवाद एक प्लॉट की खरीद-फरोख्त से जुड़ा है। उनके मामा ने अठारह साल पहले एक प्लॉट खरीदा था। बाद में इसे बेच दिया गया। इस सौदे में यशपाल तोमर की कोई भूमिका नहीं थी। आरोप है कि यशपाल तोमर ने उनकी मां को कई बार फोन कर रुपयों की मांग की। रुपये न देने पर गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। यशपाल के खिलाफ पहले से ही छह मामले दर्ज हैं।
दीपक चौधरी ने बताया कि यशपाल तोमर के बेटे अनिकेत तोमर और उनके दूसरे बेटे ने भी उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने पुलिस अफसरों से जान-पहचान का हवाला देकर नौकरी से हटवाने की भी धमकी दी। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार चहल ने कहा कि जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।