फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Repair work has begun on all routes leading to the Pura Mahadev Temple.

Baghpat News: पुरा महादेव मंदिर जाने वाले सभी मार्गों की मरम्मत शुरू

Sun, 19 Jul 2026 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Repair work has begun on all routes leading to the Pura Mahadev Temple.
बागपत/दोघट। कांवड़ यात्रा को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने पुरा महादेव मंदिर जाने वाले सभी मार्गों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। सभी सड़कों को एक सप्ताह के भीतर गड्ढा मुक्त किया जाएगा ताकि कांवड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

पुरा महादेव मंदिर में नौ से 12 अगस्त तक चार दिवसीय श्रावणी मेला शुरू होगा। इस मेले से पहले हरिद्वार और गोमुख से गंगाजल लेकर आने वाले कांवड़ियों की सुविधा के लिए सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग और पुरा महादेव मंदिर की ओर जाने वाली सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हैं, जिससे कांवड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

कांवड़ियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए लोक निर्माण विभाग को सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए गए थे। विभाग के कर्मचारियों ने मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने कर्मचारियों को एक सप्ताह में सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया है। उन्होंने इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत भी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर सभी सड़कें गड्ढा मुक्त हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed