{"_id":"6a620beecd089b9d4d0531eb","slug":"fire-brigade-will-be-deployed-at-pura-mahadev-temple-and-kanwar-routes-dmfire-brigade-will-be-deployed-at-pura-mahadev-temple-and-kanwar-routes-dm-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-155760-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरा महादेव मंदिर, कांवड़ मार्गों पर तैनात रहेगी फायर ब्रिगेड : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरा महादेव मंदिर, कांवड़ मार्गों पर तैनात रहेगी फायर ब्रिगेड : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-कांवड़ मेले को लेकर हुई बैठक, जिलाधिकारी ने अधीनस्थों को दिए दिशा निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर बैठक हुई, जिसमें डीएम अस्मिता लाल ने बैठक में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुरा महादेव मंदिर और कांवड़ मार्गों पर फायर ब्रिगेड की टीमें तैनात रहेंगी।
यह तैनाती किसी भी आपात स्थिति में कर्मचारियों को मौके पर पहुंचने में मदद करेगी। कांवड़ यात्रा मार्ग पर विशेष ध्यान दिया गया है। प्रमुख शिविरों, मेला परिसर और मंदिरों में भी अग्नि सुरक्षा के उपाय किए गए हैं। अधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। 24 घंटे फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद रहेंगी।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अमरेंद्र प्रताप ने बताया कि जिले में कुल 11 फायर ब्रिगेड वाहन लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त, दो फायर बाइक भी कांवड़ यात्रा और मेला क्षेत्र में तैनात की गई हैं। इन फायर बाइक का उपयोग उन संकरे स्थानों पर किया जाएगा, जहां बड़े वाहन नहीं पहुंच पाते। कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले एक मॉक ड्रिल भी आयोजित की गई थी। राहत एवं बचाव कार्य, अग्निशमन उपकरणों के प्रभावी उपयोग, भीड़ नियंत्रण और आपदा प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण भी टीमों को दिया गया है।